झटपट समझें
जिला अस्पताल की नई आठ-बिस्तर डायलिसिस इकाई प्रतिदिन 40 मरीजों का इलाज कर सकेगी, सेवा निशुल्क है।
मुख्य बातें
- आठ बिस्तर, प्रतिदिन 40 मरीज
- सेवा निशुल्क
- पहले मरीजों को 60 किमी दूर जाना पड़ता था
जिला अस्पताल में आठ बिस्तरों वाली डायलिसिस इकाई शुरू हो गई है। इकाई प्रतिदिन दो पालियों में चालीस मरीजों का इलाज कर सकेगी और सेवा निशुल्क है।
अब तक जिले के मरीजों को सप्ताह में दो बार साठ किलोमीटर दूर मंडलीय अस्पताल जाना पड़ता था। एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि आने-जाने में हर बार पूरा दिन और लगभग आठ सौ रुपये खर्च होते थे।
इकाई में दो तकनीशियन और एक नेफ्रोलॉजिस्ट की तैनाती हुई है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि पानी शोधन संयंत्र भी लगाया गया है, जिसके बिना डायलिसिस संभव नहीं।
पंजीकरण अस्पताल के कमरा नंबर बारह में सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक होगा।